Top News

MP CM : MOHAN YADAV को बनाया भाजपा ने मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री l




MP CM : जानिए कौन है डॉ मोहन यादव(Dr. Mohan Yadav) :-

मोहन यादव (Mohan Yadav)  मध्य प्रदेश की उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी चेतन प्रेम नारायण यादव को 12941 वोटो से हराकर चुनाव जीत कर आए हैं  l
मोहन यादव ने 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा तथा पहली बार विधानसभा में कदम रखा  l उसके बाद वह फिर से 2018 में उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुन कर आए  l

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (MP CM )बनने तक का सफर :-

साल 1980 में डॉ मोहन यादव पहली बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संघ से जुड़े , तत्पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस )के एक्टिव मेंबर रहे  , Dr. Mohan Yadav 1984 से लगातार भारतीय जनता पार्टी के जमीनी स्तर के नेता है l इससे पूर्व डॉक्टर मोहन यादव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं  l 

 
 भारतीय जनता पार्टी के तीन पर्यवेक्षकों ने विधायक दल के साथ मीटिंग के बाद मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री (MP CM )के नाम का किया  ऐलान 


 भारतीय जनता पार्टी ने  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर , डॉक्टर के. लक्ष्मण तथा आशा लकड़ा को चुनाव के बाद मध्य प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था विधायक दल की बैठक तथा सहमति के बाद पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने डॉक्टर मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया तथा कैलाश विजयवर्गीय और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी Dr. Mohan Yadav को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री (MP CM )बनने पर बधाई दी l


भारतीय जनता पार्टी ने ट्विटर (X) पर ट्वीट के जरिए डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री  (MP CM )बनने पर  दी बधाई :- 






और नया पुराने