Top News

26/11/2008 : मुंबई आतंकवादी हमले में कैसे आतंकवादियों ने दहलाई मुंबई ?


फोटो: 26/11/2008 को मुंबई के ताज होटल पर हुए आतंकवादी हमले की तस्वीर l 

क्या हुआ था 26/11/2008 को मुंबई में ?

26/11/2008 एक ऐसी तारीख है जिसे भारत कभी नहीं भूल सकता, इस तारीख को याद कर आज भी लोगों की आंखें आंसुओं से भर जाती है , पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से आये  आतंकवादी संगठन लश्कर -ए- तैयबा के तकरीबन 10 आतंकवादियों ने मुंबई रेलवे स्टेशन और होटल ओबेरॉय ट्रिडेंट और होटल ताज महल पैलेस मैं द अंधाधुंध गोलाबारी की , जिससे 174 के करीब सिविलियन मारे गए तथा 20 के करीब सिक्योरिटी पर्सनल शहीद हुए तथा 10 के करीब विदेशी नागरिक मारे गए l लश्कर ए तैयबा के 10 में से 9 आतंकवादियों को एनकाउंटर में मार दिया गया तथा उनमें से एक आतंकवादी अजमल कसाब को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे बाद में फांसी की सजा दी गई l 


                    फोटो : मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकवादी अजमल कसाब l 

जानिए 26/11 को आतंकवादियों से लड़ने वाले मुंबई पुलिस के हीरो के बारे में जिन्होंने अपनी शहादत देकर लोगों की जान और देश की रक्षा की -

मुंबई एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (ATS) के चीफ हेमंत करकरे  ने अपनी शहादत देकर लोगों की रक्षा की मृत्यु प्रांत उन्हें अशोक चक्र प्रदान किया गया l 
मुंबई पुलिस के पूर्वी प्रांत के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस एसीपी श्री अशोक कामते  CAMA  & ALBELA हॉस्पिटल के पास आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए विजय सालसकर भी CAMA & ALBELAअस्पताल के पास आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए l 
NSG के मेजर श्री  संदीप उन्नीकृष्णन होटल ताज में बंधक बनाए हुए लोगों को आतंकवादियों से छुड़ाते हुए शहीद हुए l 

जानिए आतंकवादी कसाब को पकड़ने वाले और शहीद होने वाले  ASI तुकाराम ओंबले के बारे में-

                                                                    
फोटो:आतंकवादी कसाब को पकड़ने वाले शाहिद मुंबई पुलिस के ASI तुकाराम ओंबले

मुंबई पुलिस के शाहिद ASI तुकाराम ओंबले ने 26/11 के हमले में के मास्टरमाइंड आतंकवादीअजमल कसाब की बंदूक के बैरल को सामने से पकड़ लिया था, और अपने बाकी साथियों को कसाब के हमले से बचा लिया था l  परंतु गोली चलने से  वे मौके पर शहीद हो गए थे l   भारत सरकार ने 26 जनवरी 2009 को उन्हें शांति काल में भारत के सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया था l 

26/11 हमले से क्या लिंक थे मास्टरमाइंड डेविड  हेडली के ?

पाकिस्तानी मूल के अमेरिका के नागरिक डेविड हेडली को आतंकवादी संगठन लश्करे तैयबा को भारत में 26/11 के हमले को अंजाम देने के लिए हथियार उपलब्ध करवाने के जुर्म में अमेरिका की एक फेडरल कोर्ट ने 2012 में 35 साल की सजा सुनाई इसके अलावा भी आतंकवादी डेविड हेडली पर अंतरराष्ट्रीय 12 मुकदमे चल रहे हैं l 

और नया पुराने